राहुल गुप्ता के सहयोग से गुलफ़िशान गौर ने मलेशिया में बढ़ाया भारत का मान, पाकिस्तानी बॉक्सर को दी करारी शिकस्त
मलेशिया में गुलफ़िशान गौर ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराकर ट्रॉफी जीती। राहुल गुप्ता के सहयोग से मिली यह उपलब्धि।
नई दिल्ली। भारतीय बॉक्सर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुलफ़िशान गौर ने मलेशिया में आयोजित बॉक्सिंग मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी को करारी शिकस्त देकर भारत के लिए ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
इस शानदार उपलब्धि के पीछे गुलफ़िशान की कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ समाजसेवी राहुल गुप्ता जी का महत्वपूर्ण योगदान भी रहा है। राहुल गुप्ता ने शुरुआत से ही गुलफ़िशान की प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
गुलफ़िशान की यह जीत न केवल देश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि जब प्रतिभा को सही समय पर सहयोग मिलता है, तो भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी तिरंगे की शान बढ़ा सकते हैं।
भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर गुलफ़िशान गौर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी राहुल गुप्ता जी के साथ सिंगर विक्की ठाकुर और CA मनीष भारद्वाज जी भी उनका स्वागत करते हुए दिखाई दिए।
यह जीत गुलफ़िशान के संघर्ष और राहुल गुप्ता जैसे प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले समाजसेवियों के प्रयासों की एक प्रेरणादायक मिसाल है।